Raebareli : रायबरेली में कन्हैया रेस्टोरेंट पर एक्सपायर्ड पानी परोसने का आरोप: ग्राहक के विरोध पर संचालक ने दी धमकी

Raebareli : इंदौर में हाल ही में हुई दूषित पानी की घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जलकल विभाग और नगर पालिका के अधिकारी पानी की शुद्धता को लेकर अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों द्वारा जल स्रोतों की जांच और ओटी टेस्टिंग की जा रही है ताकि कोई स्वास्थ्य जोखिम न हो।

हालांकि, रायबरेली में इस अलर्ट के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के पास प्रगति पुरम में स्थित कन्हैया रेस्टोरेंट के संचालक पर एक्सपायर्ड बोतलबंद पानी ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा है।

एक ग्राहक ने बताया कि जब उन्होंने रेस्टोरेंट में पानी की बोतल मांगी और उसकी जांच की, तो बोतल की एक्सपायरी डेट निकली हुई पाई गई। संचालक द्वारा कई एक्सपायर्ड बोतलें निकाली जा रही थीं और रेस्टोरेंट में ऐसे पानी का ढेर सारा स्टॉक रखा हुआ था। यह घटना तब और गंभीर हो जाती है जब पूरे प्रदेश में इंदौर की घटना से सबक लेते हुए जलकल विभाग की टीमें पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं, लेकिन यहां ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ग्राहक ने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट संचालक ने अभद्र व्यवहार किया और चेतावनी भरे शब्दों में धमकी दी। इस मामले ने स्थानीय निवासियों में चिंता पैदा कर दी है। ग्राहक ने रायबरेली की संबंधित टीम से अपील की है कि वे कन्हैया रेस्टोरेंट में रखे एक्सपायर्ड पानी की जांच करें और ओटी टेस्टिंग करवाएं। साथ ही, अन्य होटलों और रेस्टोरेंट्स में बिक रही पानी की बोतलों पर भी ध्यान दिया जाए ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों और लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment