Chandausi में आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील

Chandausi : आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चंदौसी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ने की। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों से अपील की गई कि वे आने वाले त्योहारों को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार चौहान द्वारा आयोजित इस बैठक में रंग एकादशी, होली और माह-ए-रमजान मुबारक को लेकर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि हर धर्म का त्योहार आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। हमें गिले-शिकवे भुलाकर खुले दिल से त्योहार मनाने चाहिए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देनी चाहिए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में समस्त चौकी प्रभारी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, हरि गोपाल, विनय सर्राफ, उमेश वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, रियाज अहमद, सभासद तरुण कुमार, नीरज सभासद, नीरज रस्तोगी, मुकेश वार्ष्णेय, गांव के प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि आपसी समन्वय और सजगता से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

Other Latest News

Leave a Comment