Bachhrawan Road Accident : तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचे दंपति, बछरावां क्षेत्र के रामपुर मजरे शेषपुर समोधा गांव के पास हुआ हादसा

Bachhrawan Road Accident : चुरुवा- पश्चिम गांव बायपास मार्ग पर मंगलवार की सुबह 11:00 के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दंपति बाल बाल बच गए, जबकि उनका डेड वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादस में कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गया।

Nov 19, 2025 - 05:55
Updated: 8 months ago
0 1
WhatsApp-Image-2025-11-18-at-8.13.21-PM.jpeg

Bachhrawan Road Accident : चुरुवा- पश्चिम गांव बायपास मार्ग पर मंगलवार की सुबह 11:00 के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दंपति बाल बाल बच गए, जबकि उनका डेड वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादस में कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने काफी दूर पीछा करने के बाद डंपर चालक को डंपर सहित पकडर पुलिस के हवाले किया।

चुरूवा -पश्चिम गांव बायपास मार्ग पर रामपुर मजरे शेखपुर समोधा गांव के रहने वाले एक स्कूल के संचालक विवेक त्रिवेदी पुत्र नरेंद्र त्रिवेदी अपनी पत्नी प्रज्ञा व डेढ़ साल के पुत्र प्रज्ञांश के साथ कार से स्कूल जा रहे थे। वह जैसे ही चुरुवा- पश्चिम गांव बाईपास पर रामपुर गांव की मोड़ के पास पहुंचे इसी दौरान पश्चिम गांव की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने कार के अगले हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे कार खाई में पलट गई और उस पर सवार दंपति सहित उनका डेढ़ वर्ष का पुत्र फंस गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया। सभी पूरी तरीके से दहशत में थे। हादसे में मासूम प्रज्ञांश को गंभीर चोटे आ गई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । ग्रामीणों ने हादसा देख भाग रहे चालक व डंपर को काफी दूर जाकर पकड़ लिया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को थाने लाई है। इस बारे में थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User