Raebareli : पिता के निधन के बाद फीस न जमा होने पर कक्षा 11 की छात्रा ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Raebareli : रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र से एक मामला आया है।जिसने भी इसे सुना वह स्कूल प्रबंधन कोसने लगा यहां एक कक्षा 11 की छात्रा फीस न जमा होने पर उत्पीड़न का आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगाया है।

बताते चलें कि यहां थाना क्षेत्र के उमरन गांव में यहां निमिषा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का वैश्य को फीस जमा न होने के कारण स्कूल प्रशासन द्वारा लगातार दबाव और परेशान किया जा रहा है। अनुष्का के पिता स्वर्गीय राजेश कुमार वैश्य का कुछ समय पहले कैंसर से निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है। पिता के निधन के बाद घर में उनकी मां साधना देवी और छोटा भाई अनिकेश रहते हैं। मां मजदूरी-मेहनत करके परिवार का गुजारा चला रही हैं, लेकिन दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। इस आर्थिक तंगी के बीच स्कूल द्वारा फीस की मांग और दबाव बढ़ने से अनुष्का मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।

छात्रा अनुष्का ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन फीस जमा करने के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहा है। इस मानसिक दबाव के चलते वह 19 फरवरी को परीक्षा भी नहीं दे पाईं। अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर वह गहरी चिंता में हैं। अनुष्का ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि उनकी गंभीर पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फीस में छूट या राहत प्रदान की जाए, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और परीक्षाएं दे सकें।

इस संबंध में पीड़ित छात्रा अनुष्का ने सलोन कोतवाली में एक शिकायती पत्र भी जमा किया है, जिसमें स्कूल द्वारा की जा रही परेशानी का जिक्र किया गया है। छात्र ने बताया स्कूल वाले लगातार फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। पापा के जाने के बाद घर की स्थिति बहुत खराब है, मां मजदूरी करती हैं लेकिन फीस भरना मुश्किल हो रहा है। मैं परीक्षा भी मिस कर चुकी हूं,पढ़ाई छूटने का डर है। प्रशासन से मदद मांगती हूं कि फीस में राहत दें।

Other Latest News

Leave a Comment