Raebareli : बेटी के सर से उठा बाप का साया, स्कूल वालों ने पीस को लेकर किया प्रताड़ित

Raebareli : रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन से एक भावनात्मक कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां निमिषा कांमेट स्कूल की छात्रा अनुष्का पुत्री राजेश कुमार वैश्य ने सलोन कोतवाली मे शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे पिता कुछ दिन पहले कैंसर से उनकी मौत हो गई थी।

परिवार मे तीन लोग हैं मां साधना छोटा भाई अनिकेश पिता की मौत से घर टूट चुका है। बेटी की फीस जमा करना तो क्या खाने पीने के भी लाले पड़ गए हैं ऐसे मे बेटी का एक्जाम सर पर है और बिटिया अपनी कैरियर बचाने के लिए शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

पीड़िता का कहना है कि मां मेहनत मजदूरी कर घर का पालन पोषण करती है पिता की मौत के बाद घर चलाना बढ़ा मुश्किल हो गया है।

Other Latest News

Leave a Comment