Raebareli : कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है और उनकी गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई है। यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की रात हुई है। घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री की फार्च्यूनर कार पर अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,जिसमें हमलावर की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र अग्निहोत्री, रायबरेली के बजरंगनगर निवासी हैं, और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, अपने परिवार के साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित ‘दि ग्रांड़ काशा लॉन’ में एक वैवाहिक कार्यक्रम (शादी समारोह) में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी फार्च्यूनर गाड़ी लॉन के गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचा और सामने वाले शीशे पर ईंट-पत्थर से जोरदार हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि परिवार के सदस्य या कोई अन्य व्यक्ति गाड़ी में बैठा होता, तो यह हमला जानलेवा साबित हो सकता था। शैलेंद्र अग्निहोत्री ने इस घटना पर गहरी आशंका जताई है और कहा है कि यह न केवल उनकी गाड़ी पर हमला था, बल्कि उन्हें निशाना बनाने की कोशिश लगती है।

घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय प्रयास कर रही है। एक वीडियो में कार संख्या यूपी 78 ईवाई 1717 से फरार होने की भी बात कही गई है। घटना के बाद शैलेंद्र अग्निहोत्री और उनका परिवार मानसिक रूप से सहमा हुआ है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि सियासी हलकों में भी इस हमले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह घटना बेहद गंभीर है। यदि उस समय परिवार के सदस्य गाड़ी में होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह हमला मेरे या मेरे परिवार को निशाना बनाने की साजिश लगती है। पुलिस से अपील है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो।










