Raebareli : इंद्रा नगर में लोक जनशक्ति पार्टी का भव्य कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Raebareli : जनपद में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा रविवार को एक भव्य कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय खाद्य निगम की पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य तथा उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली, भारत सरकार से जुड़े अरविंद प

Feb 23, 2026 - 06:52
Updated: 5 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-9-3.jpg

Raebareli : जनपद में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा रविवार को एक भव्य कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय खाद्य निगम की पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य तथा उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली, भारत सरकार से जुड़े अरविंद पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

त्रिपुला चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम के तहत स्थानीय मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा त्रिपुला चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इंदिरा नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन

इसके उपरांत कोतवाली नगर क्षेत्र के इंदिरा नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को अपराह्न लगभग 3:00 बजे किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना तथा जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम जनता को उसका अधिकार दिलाना है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं एकजुटता का वातावरण बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User