Raebareli : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवती के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही थी। शुरुआत में वीडियो से ऐसा लग रहा था कि युवती ने दुकान में तोड़फोड़ की और मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में मामला उल्टा निकला। रायबरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि आज दिनांक 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को समय करीब 6:00 बजे मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि थाना मिलएरिया क्षेत्र अंतर्गत रतापुर चौराहे के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर युवती खाने का सामान लेने पहुंची थी। वहां पैसों के लेन-देन को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ अभद्रता की और उसकी जमकर मारपीट की।

इस दौरान घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसमें कुछ हिस्सों को गुमराह करने वाला तरीके से पेश किया गया था। वीडियो में युवती को नशेड़ी बताकर और दुकान में तोड़फोड़ करने वाला दिखाया गया था, जबकि असल में अभियुक्तों ने ही युवती पर हमला किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रायबरेली पुलिस ने संज्ञान लिया। थाना मिलएरिया पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें
- जैकी पुत्र शंकरलाल, निवासी नई बस्ती देवानंदपुर, थाना मिलएरिया
- राज सोनकर पुत्र शंकरलाल, निवासी नई बस्ती देवानंदपुर, थाना मिलएरिया
- राहुल पुत्र मुन्ना, निवासी बाराबंकी
- सनी पुत्र शंकर प्रजापति, निवासी बिन्नाव, थाना नसीराबाद,
- श्याम बाबू पुत्र देवीदत्त, निवासी बथुआ, थाना गुरबक्शगंज व अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
सभी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस का बयान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को बिना सत्यापन के शेयर न करें, क्योंकि इससे गलत धारणा फैल सकती है।










