Varanasi : रोहनिया थाना के नव-निर्माण कार्य का शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

वाराणसी : कमिश्नरेट वाराणसी (Varanasi) के अंतर्गत रोहनिया थाना के नव-निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन कर शिलापट्ट का अनावरण किया।

पुराना थाना भवन अत्यंत जर्जर एवं अनुपयुक्त हो चुका था, जिसे ध्वस्त कर लगभग ₹10 करोड़ की लागत से आधुनिक G+2 मॉडल पर नए थाना भवन एवं एसीपी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को 08 माह की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित हो सके।

आधुनिक एवं जन-अनुकूल सुविधाएँ

नवीन थाना भवन में निम्नलिखित सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएंगी—

  • महिला हेल्प डेस्क
  • जन शिकायत कक्ष
  • साइबर हेल्प डेस्क
  • मिशन शक्ति केंद्र
  • एसीपी कार्यालय
  • आधुनिक अभिलेख कक्ष
  • डिजिटल कार्य प्रणाली

आगन्तुकों हेतु सुरक्षित एवं सुविधाजनक प्रतीक्षालय

कैफेटेरिया की व्यवस्था

इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना है।

अन्य थानों का निर्माण भी प्रगति पर

कमिश्नरेट वाराणसी में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत कुल 05 नए थानों—

  • फूलपुर थाना
  • लालपुर-पांडेयपुर थाना
  • शिवपुर थाना
  • बड़ागांव थाना
  • मिर्जामुराद थाना

का निर्माण कार्य 50% से अधिक पूर्ण हो चुका है।

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन परिसर में 196 टाइप-2 एवं 96 टाइप-1 आवासों का निर्माण भी प्रगति पर है, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

नवीन रोहनिया थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं सुलभ पुलिस सेवाएँ प्राप्त होंगी।

Other Latest News

Leave a Comment