मुरी ओपी थाना की पुलिस के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश अनुसार गुरुवार की शाम झारखंड बंगाल बॉर्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। आने जाने वाली सभी छोटी बड़ी गाड़ियों को बारीकी से जांच किया गया।
जिसमें चार पहिया वाले वाहनों का डिकी खोलकर जांच किया गया। वहीं दो पहिया वाला गाड़ी के हेलमेट एवं गाड़ी का पेपर देखा गया। सभी दो पहिया वाहन वाले को हेलमेट पहनकर चलने की हिदायत दी गई।

वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले को पकड़े जाने पर कानूनी करवाई की जाएगी। अपराध को नियंत्रित करने को लेकर सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी रोजाना चेकिंग अभियान चला रहे हैं।