Vijay Hazare Trophy : मयंक अग्रवाल की कप्तानी में 5 वीं बार चैंपियन बना कर्नाटक

मयंक अग्रवाल की अगुवाई में कर्नाटक की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का किताब अपने नाम कर लिया है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने विदर्भ को 36 रनों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी का किताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में विदर्भ को हरा कर के कर्नाटक टीम ने टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। अब कर्नाटक टीम सबसे ज्यादा बार विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट को जीतने के मामले में तमिलनाडु की बराबरी कर ली है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम ने 348 रनों का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में विदर्भ की टीम ने 48.2 ओवर में महज 312 रन ही बना पाई। किताबी मुकाबले में 36 रनों से हार र का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Image 2025 01 19 at 12.55.35 PM

फाइनल में नहीं दिखा करुण नायर का जादू

विदर्भ के लिए ओपनर बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने 111 गेंदों का सामना करते हुए, 110 रनों की दमदार पारी खेली, शैरी ने अपनी पारी में 8 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। ध्रुव ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले में भी शानदार शतकीय पारी खेली थी। फाइनल में हर्ष दुबे ने भी 5 छक्के और 5 ही चौके की मदद से 30 गेंदों पर 63 रनों की धुंआधार पारी खेली। पूरे टूनामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे विदर्भ के कप्तान करुण नायर फाइनल में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए, करुण ने महज 27 रन ही बना पाए। कर्नाटक की तरफ से वी. कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा और अभिलाष शेट्टी ने तीन-तीन विकेट लिए तीनों की तिकड़ी ने फाइनल मुकाबले को कर्नाटक की झोली में डाल दिया।

फाइनल मैच में कप्तान मयंक अग्रवाल की टीम कर्नाटक पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए थे। स्मरण रविचंद्रन ने 92 गेंदों पर 101 रनो की लाजबाव पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे, कृष्णन श्रीजीत ने भी 78 (74 गेंद, 9 चौके, एक सिक्स) और अभिनव मनोहर ने 79 रनों (42 गेंद, 10 चौके, 4 छक्के) का बहुमूल्य योगदान दिया. विदर्भ की तरफ से दर्शन नालकंडे और नचिकेत भुटे को दो-दो सफलताएं मिली।

कर्नाटक ने पहली दफा सन 2013-14 सीजन में इस टूर्नामेंट को जीता था. फिर अगले सीजन भी उसने अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाव कर दूसरी बार खिताब जीता। उसका तीसरा खिताब 2017-18 सीजन में ही आ गया था. फिर 2019-20 और 2024-25 के सीजन में कर्नाटक की टीम चैम्पियन बनने में कामयाब रही।

टीम इंडिया में वापसी न कर पीने वाले,प्रसिद्ध कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन कर इंडियन क्रिकेट टीम के सेलेक्टर को अपनी गेंदबाजी से जवाब दिया है।

Other Latest News

Leave a Comment