अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर सीसीएल सीकेएस की बैठक संपन्न

आज मंगलवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सालाहकर संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा तथा भारतीय मजदू

Mar 05, 2024 - 10:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-05-at-3.47.56-PM.jpeg

आज मंगलवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सालाहकर संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा तथा भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला मंत्री संत सिंह मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में संगंठनात्मक तथा सदस्यता विस्तार, कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चाएं सहित आगामी अंतरास्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि ढोरी क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरास्ट्रीय महिला दिवस 10 मार्च को भारतीय मजदूर संघ ढोरी द्वारा बड़े धूमधाम के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया जाएगा। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज हमलोग बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए की सीसीएल सीकेएस ढोरी द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी अंतरास्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ से 10 मार्च 2024 को संगठन द्वारा मनाया जाएगा। वही बैठक में मुख्य रूप से नुनुचंद महतो, अजय सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, बुधन प्रसाद नोनिया, बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, हीरालाल रविदास, राजेश पासवान, प्रमोद कुमार गौतम, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, भुनेश्वर, शरद कुमार, निशांत, पंकज कुमार, शरद, संदीप ओराँव, प्रेमलता देवी, सुमिति कुमारी, बसंती देवी, उर्मिला देवी, इंडिया देवी, ज्योति, सीमा, लखि बाला देवी, लक्ष्मी देवी, अंजली कुमारी, नीरा देवी, सरिता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User