अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जेल में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन

रायबरेली में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व पूरे जनपद में लोगो को योग सीखाने और शारीरिक रूप से स्वस्थ और संपन्न बनाने के लिए लगातार योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रवि प्रकाश सोनकर ने बताया है कि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, ड

Jun 11, 2025 - 05:32
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-11-at-8.23.23-AM.jpeg

रायबरेली में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व पूरे जनपद में लोगो को योग सीखाने और शारीरिक रूप से स्वस्थ और संपन्न बनाने के लिए लगातार योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रवि प्रकाश सोनकर ने बताया है कि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, डॉ संदीप गर्ग व जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नावेदुर रहमान अंसारी के कुशल निर्देशन में एवं जेलर हिमांशु रौतेला की उपस्थिति में जिला कारागार में बंदियों को योग प्रशिक्षण कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास मास्टर योग ट्रेनर डॉ रवि प्रताप सिंह एवं योग सहायक बृजेश शर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतापुर में भी आशा बहुओं को भी योगाभ्यास कराया गया। राही ब्लाक ग्राम गोविंदपुर में भी ग्रामीणों को योगभ्यास सिखाया गया और पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। डॉ रवि सोनकर ने बताया कि योग के कई शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ है। इससे चिंता, अवसाद और तनाव को कम करने में सहायता मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User