अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पदाधिकारी बैठक रांची में सम्पन्न
कोयला कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी : के.लक्ष्मा रेड्डी मंगलवार को रांची के सीएमपीडीआई के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पदाधिकारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व कोल उधोग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी ने किया तथा बैठक की अध्यक्षता
- कोयला कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी : के.लक्ष्मा रेड्डी
मंगलवार को रांची के सीएमपीडीआई के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पदाधिकारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व कोल उधोग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी ने किया तथा बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी तथा संचालन महामंत्री सुजीत सिंह ने किया। उक्त मौके पर के .लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश हित, उधोग हित एवं श्रमिक हित के विचार धारा के साथ कार्य करती है। हमने अपने कोल कर्मचारियों के आश्रितों को 9:3:0 अनुकम्पा के तहत मिलने वाले नियोजन में कैट -1 मजदूर पर नियुक्ति होती थी आज भारतीय मजदूर संघ ने पहल कर जेनरल असिस्टेंट करवाया गया प्रबंधन के साथ कैडर स्कीम कोयला कामगारों हित मे कारवाई की जाएगी अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के 17 सूत्री माँगो को मजबूती से रखते हुए हमलोगों ने विगत पूर्व के महीने में आंदोलन किया जेबीसीसीआइ में भी 21 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी करवाया गया तथा आज एक सम्मानजनक दुर्गा पूजा बोनस दिलाई जा रही है। महिला सशक्तिकरण पर प्रबंधन को अवगत कराया आज उसका परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कोल इंडिया प्रबंधन ने महिला कल्याण बोर्ड की स्थापना किया गया, यह भारतीय मजदूर संघ के ऐतिहासिक देन है। उन्होंने कहा जहां जहाँ माइंस विस्तारीकरण की समस्या है। उपरोक्त सभी विषयों को कोयला मंत्री को अवगत कराया जाएगा ताकि सकारात्मक पहल हो सके कोयला कामगारों को एक करोड़ ग्रुप इंश्योरेंस की बीमा तथा ठेका कामगारों को 40 लाख ग्रुप इंश्योरेंस की बीमा तथा सीएमपीएफ में हुए 720 करोड़ का घोटाला जिसकी सीबीआई जांच की मांग भारतीय मजदूर संघ की पहल रही।

के.लक्ष्मा रेड्डी ने यह भी कहा कि प्रबंधन मात्र उत्पादन पर ध्यान आकर्षित किए हुए हैं कोयला कंगारू के सामाजिक सुरक्षा को दरकिनार कर दिया रही है। हम मानते है कोयला की देश को आवश्यकता विजली आपूर्ति के लिए पर सुरक्षा से समझौता भारतीय मजदूर संघ कतई वर्दाश्त नही क्योंकि आय दिन दुर्घटना घटने के बजाय बढ़ रही है। जिसे भारतीय मजदूर संघ बर्दाश्त नहीं करेगी करेगी प्रबंधन को कोयला कामगारों के भविष्य की चिंता सुनिश्चित करनी होगी स्थाई कर्मचारी एवं ठेका कामगारों के रेशोंयोंको भी तय करना प्रबंधन सुनिश्चित करे ठेका कामगारों को एचपीसी के तहत सुविधा, सामाजिक सुरक्षा आवास, चिकित्सा, पीएलआर बोनस आदि विषयों पर प्रबंधन को गहराई से सोचना होगा पूरे कोल इंडिया के सब्सिडीरी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, मल्टी सिटी क्वाटर के विषयों पर सकारात्मक पहल प्रबंधन करे तथा भारतीय मजदूर संघ श्रम कानून कुछ विषयों का समर्थन करती है और कुछ विषयों पर संशोधन करने की आवश्यकता है जिसका भारतीय मजदूर संघ मांग करती है। उक्त मौके अशोक मिश्रा, रवीन्द्र कुमार मिश्रा, अंगद उपाध्याय, शशि भूषण सिंह, उमेश सिंह, निर्गुन महतो, आशीष मूर्ति क्षेत्रीय सचिव मुख्यालय रांची अनुप सिंह आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)