अखिल भारतीय वीरापासी सेना के नेतृत्व में जागरूकता पासी सामाजिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

रायबरेली में अखिल भारतीय वीरापासी सेना के नेतृत्व में आयोजित किए गए जागरूकता पासी सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 10 मार्च 2024 दिन रविवार को रायबरेली जनपद के शहर के मिल एरि

Mar 10, 2024 - 15:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-8.21.07-PM.jpeg

रायबरेली में अखिल भारतीय वीरापासी सेना के नेतृत्व में आयोजित किए गए जागरूकता पासी सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 10 मार्च 2024 दिन रविवार को रायबरेली जनपद के शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर स्थित एक लॉन में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष सुशील पासी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय वीरपासी सेना के नेतृत्व में जागरूकता पासी समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे जनपद के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के भी पदाधिकारी उपस्थित रहे । 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए समाज के आए लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं पदाधिकारी ने प्रदेश प्रवक्ता सुशील पासी को अपनी अपनी समस्याएं भी बताई संगठन में मुख्य अतिथि समेत पासी समाज के रायबरेली जिला अध्यक्ष देशराज पासी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में पासी समाज द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को लेकर उन महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User