अज्ञात कारणों से एक घर में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की लागत का सामान जलकर हुआ खाख

रायबरेली में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई आग लगने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। इस घटना में लाखों रुपए की लागत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को

Apr 30, 2024 - 14:43
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240430-WA0041.jpg

रायबरेली में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई आग लगने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। इस घटना में लाखों रुपए की लागत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खागीय खेड़ा गांव में उसे समय अज्ञात कर्म से एक घर में आग लग गई। जब घर के सब लोग दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गुरबख्शगंज थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा धू धू कर जल रहे सामानों को बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन चल रही तेज हवाओं की वजह से आग में विकराल रूप ले लिया की चपेट में उपरोक्त ग्राम निवासी मोहम्मद शमी पुत्र मरहूम मोहम्मद इस्माइल के घर में रखा लगभग ₹1 लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आज की सूचना पर ग्राम प्रधान ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता धनराशि प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रधान की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने भी जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User