अज्ञात बोलेरो की टक्कर से लंगूर की मौत, ग्रामीणों ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार

रिपोर्ट : सर्वेश कुमार मिश्रा बछरावां : मोन गांव के निकट इन्हौना मार्ग पर बोलेरो की टक्कर लगने से एक लंगूर बंदर घायल हो गया, कुछ ही देर में हुई उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधि विधान से लंगूर का‌ अंतिम संस्कार किया।15 फरवरी को दोपहर क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना मार्ग पर मोन गांव स्थित पान

Feb 16, 2024 - 03:35
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240216-WA0001.jpg

रिपोर्ट : सर्वेश कुमार मिश्रा

बछरावां : मोन गांव के निकट इन्हौना मार्ग पर बोलेरो की टक्कर लगने से एक लंगूर बंदर घायल हो गया, कुछ ही देर में हुई उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधि विधान से लंगूर का‌ अंतिम संस्कार किया।
15 फरवरी को दोपहर क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना मार्ग पर मोन गांव स्थित पानी टंकी के पास इन्हौना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे बंदर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने ग्रामीणों को दी, ग्रामीणों की मदद से जानकारी पशु चिकित्सक को दी गई। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डाक्टर उमेश चन्द्र जब तक पहुंचते तब तक घायल लंगूर ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करने के बाद लंगूर को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
वहीं ग्रामीणों ने विधि विधान से लंगूर का अंतिम संस्कार कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User