अज्ञात युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायबरेली में एक अज्ञात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरडी जवान ने इलाज के लिए उसे रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दे कि आज दिनांक 16 जून 2024 दिन रविवा

Jun 16, 2024 - 15:51
Updated: 2 years ago
0 0

रायबरेली में एक अज्ञात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरडी जवान ने इलाज के लिए उसे रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दे कि आज दिनांक 16 जून 2024 दिन रविवार को समय करीब 7:00 बजे रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में ही एक अज्ञात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पहुंचे पीआरडी जवान ने आनंद फाइनेंस 108 एंबुलेंस के माध्यम से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अतुल पांडे ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसका नाम पता नहीं चल पाया है। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User