अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो लोगों में एक की इलाज के दौरान मौत

रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार 2 लोगों में 1 की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई है। घटना से पारिवारीजनों कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन में शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मर्चुरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचना दे दिया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 अप्रैल 2024

Apr 15, 2024 - 02:06
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240415-WA0007.jpg

रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार 2 लोगों में 1 की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई है। घटना से पारिवारीजनों कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन में शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मर्चुरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचना दे दिया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को समय करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रोशन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात को जिले के सलोंन थाना क्षेत्र के पूरे कामता मजरे सूची के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो लोगों को सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए इलाज के लिए लाया गया था । जिसकी रविवार को करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान पिता ओमप्रकाश सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र शिव प्रताप बहादुर सिंह की मौत हो गई। वहीं घायल हुए अजय कुमार पुत्र राम सजीवन उम्र 30 वर्ष बैरी हार थाना जगतपुर को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक ओमप्रकाश सिंह के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी वार्ड में रखवा दिया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User