अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्रों को रोंदा, दो की मौत

बोर्ड के पेपर देकर घर वापस लौट रहे थे छात्र मंगलवार को बाइक सवार तीन छात्रों को थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। छात्र हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे। इसमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया

Mar 04, 2025 - 15:34
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250304-WA0039.jpg

बोर्ड के पेपर देकर घर वापस लौट रहे थे छात्र

मंगलवार को बाइक सवार तीन छात्रों को थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। छात्र हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे। इसमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल की विज्ञान की परीक्षा थी। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी पवन कुमार पुत्र होतीलाल, रवकेश पुत्र राधेश्याम और श्रीनगर पचोखरा निवासी टीटू पुत्र अशोक परीक्षा देने के लिए गए थे। परीक्षा देकर वापस तीनों एक बाइक पर लौट रहे थे। तभी थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में पवन कुमार और रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।थाना नारखी प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User