अटौरा बुजुर्ग के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित सवारियों भरा ऑटो पलटा, 6 घायल, 2 रेफर

रायबरेली में लगातार ऑटो की हो रही बढ़ोतरी के चलते रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के चलते यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित सवारी भरा ऑटो पलट गया। जिसमें 6 सवारी घायल हो गई जिसमें गंभीर रूप से घायल हुई दो सवारियों को इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया हैं। घटना आज दिनांक 31 मार्च 2024 दिन

Mar 31, 2024 - 11:24
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-31-at-4.36.36-PM.jpeg

रायबरेली में लगातार ऑटो की हो रही बढ़ोतरी के चलते रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के चलते यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित सवारी भरा ऑटो पलट गया। जिसमें 6 सवारी घायल हो गई जिसमें गंभीर रूप से घायल हुई दो सवारियों को इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया हैं। घटना आज दिनांक 31 मार्च 2024 दिन रविवार को यहां रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र सुबह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटौरा बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया। जिसमें सवार 6 सवारियां घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए दो सवारियों को रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यहां जिला अस्पताल में भर्ती कर दोनों का इलाज किया जा रहा है। बाकी चार सवारीयों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय महिला व एक 13 वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस द्वारा लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इलाज जारी है। अटेंडेंट के मुताबिक 6 सवारियां घायल हुई है, इनका इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User