अधीक्षक, ठेकेदार व कंपनी के खिलाफ वेतन में गुंडा टैक्स वसूली को लेकर भूख हड़ताल पर कर्मचारी

रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली में रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों को पूरा वेतन न मिलने पर की वह भूख हड़ताल व मांगे न पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। अधीक्षक, ठेकेदार व कंपनी के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। रायबरेली में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी

Mar 18, 2025 - 12:08
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-18-at-4.59.00-PM.jpeg

रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों को पूरा वेतन न मिलने पर की वह भूख हड़ताल व मांगे न पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। अधीक्षक, ठेकेदार व कंपनी के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। रायबरेली में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को यहां रेलवे विभाग में जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी माखौल उड़ा रहे हैं। जिसका जीता जागता सुबूत यहां रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी और सफाई कर्मचारियों की मांगो से साफ-साफ बयां करता हैं कि यहां 12 मार्च से रेलवे स्टेशन पर सफाई नहीं हुई है। क्योंकि यहां के कर्मचारी पूरा वेतन न मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में इतनी ज्यादा गंदगी फैली हुई है कि यहां यात्री किसी तरह से अपने गंतव्य को जा पा रहे हैं, जो भी यात्रा करने के लिए जा रहा है और जो यहां बैठा है। वह अपने चेहरे पर मास्क लगाकर बैठा है। क्योंकि यहां सफाई न होने से बदबू फैल गई है।

दरशल रायबरेली के रेलवे स्टेशन पर बीते 12 मार्च से यहां के सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर सिह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस होली पर्व पर उन्हें मिलने वाले वेतन का पूरा पैसा नहीं दिया गया और उनसे जबरन वसूली की गई है और हमेशा से की जा रही है। जिसकी वजह से वह यहां रेलवे स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार आर एन इंडस्ट्रियल कंपनी के खिलाफ और उसके ठेकेदार के विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सफाई कर्मियों ने कहा कि यहां रेलवे स्टेशन अधीक्षक और उनके अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार और कंपनी के लोग उनकी गाढ़ी कमाई का हक लूट रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वह लोगों के मल, कटा सूअर, घोड़ा, कुत्ता बिल्ली सहित अन्य मरे हुए जानवरों को उठते हैं। जिसका महज ₹200 मिलता है और वह भी हमें समय पर ना मिले तो हम क्या करें और हमारे बच्चे क्या करेंगे कर्मचारियों ने अपने बयान में इतनी दर्द भरी दास्तां बयां की है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। करीब 4 वर्षों से उनके साथ यह धोखाधड़ी की जा रही है और उन्हें लूट जा रहा है।

इस प्रकरण में रेलवे स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी गलत तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन पर पेनाल्टी भी लगाई गई है। यहां फैली गंदगी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं।आज कर्मचारियों के ठेकेदार आए हैं। बात करके इसका निस्तारण करेंगे। 13 मार्च को इन सभी का पैसा उनकी कंपनी को भेज दिया गया है। लेकिन यहां धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने कहा है कि उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया गया है और उसमें भी वसूली की गई, सेटिंग गेटिंग का आरोप लगाते हुए यहां सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User