अधेड़ की लाठियों से पीट पीट कर हत्या थाने की पुलिस पर उठ रहे सवाल

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडो से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया हैं। परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गए थे। जहां से हालत गंभीर हो

Feb 11, 2025 - 14:01
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-11-at-5.01.10-PM.jpeg

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडो से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया हैं। परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गए थे। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

दरसल यहां रायबरेली जनपद डीह थानाक्षेत्र के घाटमपुर गांव में दबंगों की पिटाई के बाद अधेड़ व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की रात को मौत हो गयी। मंगलवार को मृतक के पुत्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए। दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि, मंगल प्रसाद निवासी घाटमपुर रविवार को गांव में सामान खरीदने के लिए परचून की दुकान जा रहे थे, तभी रास्ते मे तीन लोगों ने लाठी डंडो से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें मंगल प्रसाद के पुत्र गयाप्रसाद की तहरीर पर घटना के बाद पुलिस ने रामजी पाठक, सोनू पाठक व सोनल पाठक के विरुद्ध केस दर्ज किया था। सोमवार को घायल मंगल प्रसाद की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस बारे प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकांत पांडेय ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज था। घायल की मौत होने की जानकारी मिली है, तहरीर में जिनको आरोपित किया गया था, उन तीनों की गिरफ्तारी हो गई है। मामले से संबंधित अन्य धाराएं बढ़ाई जायेगी। लेकिन पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अगर पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती, तो शायद यह घटना ना होती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User