अध्यापकों से भरी बस पर दबंगों ने किया पथराव व जानलेवा हमला

रायबरेली के ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सख्त कार्यशैली को दरकिनार करते हुए दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ ऊंचाहार थाना क्षेत्र के वृंदावन होटल पर अध्यापकों ने गाड़ी रोककर खाना खाने के लिए उतर रहे थे। तभी दो बार बस आपस में भिड़ गई। जिससे बस में कुछ नुकसान हो गया। इसी ब

Feb 04, 2024 - 08:59
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-7.56.07-PM.jpeg

रायबरेली के ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सख्त कार्यशैली को दरकिनार करते हुए दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ ऊंचाहार थाना क्षेत्र के वृंदावन होटल पर अध्यापकों ने गाड़ी रोककर खाना खाने के लिए उतर रहे थे। तभी दो बार बस आपस में भिड़ गई। जिससे बस में कुछ नुकसान हो गया। इसी बात को लेकर कहां सुनी हुई तभी बस चालक में ₹1000 देकर समझौता कर लिया। लेकिन जब वहां के दबंग को पता चला तब उन लोगों ने बस का पीछा करके एक रेस्टोरेंट के पास गाड़ी में तोड़फोड़ की व बस चालक व टीचरों को जमकर पीटा घटना से हड़कंप मच गया। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर पर कई घंटे तक दबंग का तांडव चला रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस हमेशा की तरह देर में पहुंची दबंगों ने अध्यापकों से भरी बस को काफी दूर से पीछा कर रहे। अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रोककर जमकर पथराव किया है व गाड़ी में की तोड़फोड़ अध्यापकों से भरी बस लखनऊ से कौशांबी जा रही थी। तभी काफी दूर से पीछा कर रहे नवयुवक लड़कों ने पथराव कर दिया। वहीं गाड़ी में बैठे अध्यापकों को बुरी तरह से मारा भी और बस चालक को भी मारपीट की रेस्टोरेंट के सामने करीब 1घंटे रोड हो रहे तांडव से जाम लगा रहा। लेकिन ऊंचाहार पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तभी लोगों में आक्रोश हो गया। लोगों ने रोड को जाम करके किया धरना प्रदर्शन शुरू किया धरना शुरू होते ही पुलिस के होस फाख्ता हो गए। ऊंचाहार पुलिस ने तुरंत सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी वही बस चालक ने बताया कि काफी दूर से यह लोग हमारा पीछा कर रहे थे। लेकिन हम गाड़ी चलाने के चक्कर में कुछ समझ ना पाए पीछा करने वाले व्यक्तियों ने गाड़ी को ओवरटेक करके मेरी गाड़ी के सामने खड़ी कर दिया और बत्ती बद्दी गालियां देते हुए बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर जो भी अध्यापक हमारी गाड़ी में बैठे थे उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User