अनगड़ा में टाइगर जयराम महतो ने बदलाव संकल्प महासभा को किया संबोधित

रिपोर्ट : अशोक कुमार महतो राजधानी से सटे अनगड़ा ब्लॉक मैदान में आयोजित बदलाव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा झारखंड को सभी राजनीतिक दल पक्ष में हो या विपक्ष सभी ने लूटने का काम किया है। सबसे ज्यादा लूट प्रखंड ओर अंचल  कार

Sep 24, 2024 - 06:35
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240924-WA0008.jpg

रिपोर्ट : अशोक कुमार महतो

राजधानी से सटे अनगड़ा ब्लॉक मैदान में आयोजित बदलाव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा झारखंड को सभी राजनीतिक दल पक्ष में हो या विपक्ष सभी ने लूटने का काम किया है। सबसे ज्यादा लूट प्रखंड ओर अंचल  कार्यालय में होता है। हमलोग अगर जीत के आते है तो जनता दरबार लगा के लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे। पर्दे के पीछे नेता आउट सोर्सिंग कंपनी चला रहे हैं 99 प्रतिशत ठेकेदार और एजेंसी के संचालक बाहरी लोग है और यहां से अरबों रुपया का लूट हो रहा है। उन्होंने सरकार की मैया योजना के बारे में कहा कि  अगर सरकार को महिलाओं दीदियों की इतनी ही चिंता होती तो 2020, 2021, 2022 में यह योजना क्यों नहीं लाई, ठीक चुनाव से दो महीना पहले क्यों।

https://youtu.be/OCBDflkFGk0

जेएमएम, कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा आजसू की सरकार सबको अपना-अपना परिवार की चिंता रहती है। झारखंड के अनगड़ा में ही आदिवासी का जमीन कौड़ी के भाव गैर आदिवासी अधिकारी के लोग खरीदे है। मुख्यमंत्री अपने आप को आदिसी कहते है तो इस लूट का हिसाब लजिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User