अनुदीप फाउंडेशन द्वारा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट : मोहन कुमार रांची के कोकर स्थित बरनवाल टेंट हाउस में अनुदीप फाउंडेशन, झारखंड द्वारा दिनांक 19 फ़रवरी को दिशा, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें 450 से भी अधिक अनुदीप द्वारा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 20 से अधिक कंपनी जैसे टेक महिंद्रा लिमिटेड, कॉन्सेन

Feb 20, 2025 - 07:36
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-20-at-11.31.34-AM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के कोकर स्थित बरनवाल टेंट हाउस में अनुदीप फाउंडेशन, झारखंड द्वारा दिनांक 19 फ़रवरी को दिशा, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें 450 से भी अधिक अनुदीप द्वारा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 20 से अधिक कंपनी जैसे टेक महिंद्रा लिमिटेड, कॉन्सेन्ट्रिक्स, निंबस, बजाज, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, आयुदा, कोटक, अपना मार्ट, quess corp, samastha इत्यादि जैसे कंपनियों ने लगभग 289 से अघिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत, वर्कफोर्स हेतु चयन किया एवं 70 से अधिक अभ्यर्थियों को द्वितीय राउंड साक्षात्कार हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुदीप फाउंडेशन झारखंड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार के दिग्दर्शन में किया गया, जिसमें उनके टीम के अन्य सदस्य मो इमरान, विपुल कुमार, शमीम अंसारी, कुंदन कुमार, मंगल कुमार, प्रमोद सिंह, खुशबू मिश्रा, दीपक लोहरा, राकेश कुमार, अभिलाष कुमार, धर्मवीर प्रसाद, अक्षय रॉय, अंशु कुमार, प्रिंस मिश्रा, बिंदु कुमारी, पराग, संदीप कुमार, निकिता कुमारी, अंगना रॉय, साक्षी सिंह, तपन कुमार सरकार, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार, शिशुपाल चौधरी इत्यादि भी शामिल रहे।

कार्यक्रम का सह-संचालन अनुदीप फाउंडेशन, झारखंड के प्लेसमेंट मैनेजर रंजन कुमार सिंह ने किया। अनुदीप फाउंडेशन झारखंड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि अनुदीप फाउंडेशन, लगभग पिछले एक दशक से इस तरह के सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है तथा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के रोज़गार हेतु लगातार अग्रसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User