अपनती देवी विद्यालय में रामानुजन जयंती के पर गणित दौड़ का आयोजन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में भारत के महान गणितज्ञ नामानुजन की जयंती मनाई गई। जिसके उपलक्ष्य में सभी कक्षा के भैया बहनों के बीच गणित दौड़ का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह के द्वारा रामानुजन जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रचलन कर पु

Dec 24, 2024 - 13:27
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-24-at-1.21.18-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में भारत के महान गणितज्ञ नामानुजन की जयंती मनाई गई। जिसके उपलक्ष्य में सभी कक्षा के भैया बहनों के बीच गणित दौड़ का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह के द्वारा रामानुजन जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रचलन कर पुष्पर्चन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के गणिताचार्य रवि कुमार मोदी के द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात सचिव महोदय ने भी उनके जीवन चरित्र से भैया बहनों को सीख लेने की बात कही। इसके बाद विद्यालय के परिसर में गणित दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से दशम तक के संपूर्ण भैया बहन भाग लिए। इस गणित दौड़ में विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का संयोग था। भैया बहनों में एक अलग उत्साह और जोश के साथ इस दौड़ में भाग लिए। गणित के सभी प्रश्नों को भैया बहन बड़ी उत्साह के साथ बना रहे थे। इस गणित दौड़ का शुभारंभ विभिन्न प्रकार के मंत्रों के साथ विद्यालय के संस्कृत आचार्य दिवाकर पांडे एवं सचिव अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया था। इस गणित दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले सभी भैया बहनों को विद्यालय के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सैकड़ो की संख्या में अभिभावक बंधु भगिनी भी विद्यालय में इस खेल को देखने के लिए उपस्थित थे। इस उपलक्ष पर विद्यालय के सचिव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भैया बहनों में रचनात्मक ज्ञान का विकास होता है। विद्या भारती के द्वारा पांचपदीय शिक्षा व्यवस्था की झलक इस प्रकार के आयोजन से दिखता है।

भैया बहनों में खेल-खेल में शिक्षा, और गणित के प्रति रुचि के विकास के लिए इस प्रकार का आयोजन हमेशा विद्यालय करता आया है। शांति मंत्र के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न बनाने में श्रीमती रंजू झा, साधन चंद्रधर, नवल किशोर सिंह, रवि कुमार मोदी, दिवाकर पांडे, भगवती नोनिया, मुस्कान कुमारी, मिशा कुमारी, श्रेया बरनवाल, पूजा कुमारी, रंजीत कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, निभा सिन्हा, श्वेता कुमारी, अणिमा कुमारी, पायल कुमारी एवं सभी आचार्य दीदी जी समेत सभी कर्मचारी बंधु भगिनी का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User