अपनी ही पुस्तैनी जमीन पर निर्माण करवाने के लिए भटक रहा पीड़ित, नहीं हो रही सुनवाई

रायबरेली में जिला प्रशासन और जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों की मनमानी के चलते अपनी पुस्तैनी जमीन पर एक पीड़ित अपना 80 साल पुराना घर तोड़कर नया बनवा रहा है। जिस पर विपक्षियों द्वारा रोक लगाई जा रही है और विरोध करने पर उसे मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने

May 02, 2025 - 16:04
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-02-at-7.17.29-PM.jpeg

रायबरेली में जिला प्रशासन और जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों की मनमानी के चलते अपनी पुस्तैनी जमीन पर एक पीड़ित अपना 80 साल पुराना घर तोड़कर नया बनवा रहा है। जिस पर विपक्षियों द्वारा रोक लगाई जा रही है और विरोध करने पर उसे मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने व एसपी ऑफिस में शिकायत की है।

शुक्रवार को रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर के रहने वाले बद्री प्रसाद गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी 80 वर्ष पुराना मकान तोड़कर बनवा रहा था, तभी उसके विपक्षी पप्पू नवनीत आदि रमन दीक्षित के पुलिस विभाग में सांठ गांठ के चलते मकान बनवाने से रोक रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी देते हैं। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की है और लगातार धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि तहसील के अधिकारियों व पुलिस की मनमानी के चलते वह अपना निर्माण नहीं करवा पा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User