अबुआ में भारी अनिमियता के विरुद्ध संथाल समाज के महिला एवम पुरुषो ने किया प्रखण्ड मुख्यालय में पूर जोर विरोध

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड मुख्यालय में उकमा पंचायत के सैकड़ों आदिवासी महिला और पुरुष अबूवा आवास में हो रहे गड़बड़ी के कारण लोग पहुंचे पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कार्यालय ओर अबुआ आवास में हो रहे अनिमियता को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को आवेदन सौंपा। साथ ही ज

Feb 16, 2024 - 13:14
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240216-WA0050.jpg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड मुख्यालय में उकमा पंचायत के सैकड़ों आदिवासी महिला और पुरुष अबूवा आवास में हो रहे गड़बड़ी के कारण लोग पहुंचे पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कार्यालय ओर अबुआ आवास में हो रहे अनिमियता को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को आवेदन सौंपा। साथ ही जांच टीम पर कई गंभीर आरोप लगाया। उनलोगो का कहना है की जिनका पक्का मकान है जिनको पहले से प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिला चुका है। उसी को फिर से टीम और पंचायत सचिव ने स्वीकृत कर हम गरीब आदिवासियो को छलने का काम किया है । अबुआ आवास जॉच टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अबुआ आवास योजना दलालों का भेट चढ़ गया है। जिनको अबुआ आवास मिलना चाहिए उनको सरकार की महत्वांक्षी योजना का लाभ नही मिल रहा है। हम आदिवासी गरीब है पर हमलोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। इसकी पूर्ण रूप से जॉच हो अन्यथा हम आदिवासी है , किसी भी हालत में गलत स्वीकार नही करेंगे। जिनका कच्चा मकान है जो विधवा, विकलांग है जिनको एक बार भी आवास नही मिला हो सरकार सबसे पहले उनको प्राथमिकता दी है आज वही आदिवासियों को छल कपट कर अबुआ आवास दलालों का भेट चढ़ गया है। आदिवासियो ने भ्रष्टाचार टीम पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को जॉच कर करवाई करने का पूर्ण रूप से मांग की है। वही सोनोत संथाल समाज के पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष संदीप हंसदा ने कहा की अगर हम आदिवासी को इस योजना का लाभ नही मिलता है और यदि ये दलालों के भेंट चढ़ जाती हैं तो
सोनोत संथाल समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User