अभिभाषण का नहीं श्रीराम मंदिर का विरोध कर रही है कांग्रेस : रामेश्वर शर्मा

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के आरंभ में ही अयोध्या जी में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की चर्चा की जिससे कांग्रेस को भारी तकलीफ़ हुई । इसलिए कांग्रेस राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध नहीं कर रही है, अपितु रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध कर रही है। यह विचार भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्व

Feb 07, 2024 - 22:11
Updated: 2 years ago
0 0
orig_rameshwar1593855596_1593903280.jpeg

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के आरंभ में ही अयोध्या जी में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की चर्चा की जिससे कांग्रेस को भारी तकलीफ़ हुई । इसलिए कांग्रेस राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध नहीं कर रही है, अपितु रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध कर रही है। यह विचार भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर मीडिया से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, जो कांग्रेस के प्राण उड़ा दे रही है। इसलिए मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध के बहाने कांग्रेस रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध कर रही है। कुल मिलाकर यह अभिभाषण का विरोध नहीं है, अपितु अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध है। सीधी बात है, कांग्रेस को राम नहीं भाते और श्रीराम को कांग्रेस नहीं भाती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User