अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ रायबरेली में दर्ज हुआ मुकदमा, जारी की गई नोटिस

रायबरेली दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की शिकायत पर मंगलवार को महंत राजू दास के खिलाफ रायबरेली न्यायालय में केस हुआ दर्ज किया गया है। न्यायालय ने राजू दास को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 20 फरवरी को न्यायालय रायबरेली आना होगा। दरशल बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित अयोध्या के महंत राजू दा

Feb 04, 2025 - 14:25
Updated: 1 year ago
0 0
Mahant-Raju-Das.jpg

रायबरेली दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की शिकायत पर मंगलवार को महंत राजू दास के खिलाफ रायबरेली न्यायालय में केस हुआ दर्ज किया गया है। न्यायालय ने राजू दास को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 20 फरवरी को न्यायालय रायबरेली आना होगा। दरशल बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित अयोध्या के महंत राजू दास द्वारा सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले सपा नेता एवं अधिवक्ता अखिलेश माही ने महंत राजू दास के खिलाफ रायबरेली न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। जिसमें न्यायालय ने राजू दास को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली तारीख़ 20 फरवरी लगायी है।

गौरतलब है कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा प्रयागराज महाकुम्भ में लगाए जाने के बाद राजू दास के द्वारा सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह के बारे अभद्र टिप्पणी की गयी थी। जिसको लेकर सपा समर्थकों ने भारी नाराजगी जताई थी। इसी को लेकर सपा नेता एवं अधिवक्ता अखिलेश माही ने रायबरेली न्यायालय में परिवाद दाखिल करते हुए न्यायालय से राजू दास के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की गुहार लगायी है। जिसमें न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट नंबर 19 रायबरेली ने राजू दास पर केस दर्ज कर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है और अगली तारीख़ 20 फरवरी नियत की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User