अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महारानी देवी मंदिर के प्रांगण में जागरण का कार्यक्रम

मंगलवार की संध्या को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर स्थित श्री श्री महारानी देवी मंदिर के प्रांगण में अयोध्या नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मातारानी जागरण का आयोजन किया गया। संध्या आरती के पश्चात् श्री श्री महारानी देवी मंदिर कमिटी के सदस्यों द्व

Jan 24, 2024 - 04:12
Updated: 3 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-11.00.00-AM.jpeg

मंगलवार की संध्या को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर स्थित श्री श्री महारानी देवी मंदिर के प्रांगण में अयोध्या नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मातारानी जागरण का आयोजन किया गया। संध्या आरती के पश्चात् श्री श्री महारानी देवी मंदिर कमिटी के सदस्यों द्वारा जागरण कलाकारों व मुख्य रूप से बेरमो प्रमुख श्रीमती गिरजा देवी व राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) के वरीय उपाध्यक्ष श्री श्यामल कुमार सरकार को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जागरण में लोकप्रिय गायिका पम्मी शाण्डिल्य ने माता के दरबार में गणेश वंदना से शुरुआत की, घर पर पधारों गजानंद जी, मेरे घर पर पधारों… शेर पे सवार मेरे भैय्या ही आई… चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… मैय्या जी के चरणों में शीश झुकाके, गायक अनीस सिंह भोजपुरिया, जयप्रकाश चौहान व बृजमोहन चौहान जय राम श्रीराम जय जय राम…. रामजी की निकली सवारी…. आदि भजनों पर श्रोतागण थिरकते रहे। साज पर नाल में अजय मेहरा, पैड में मिशोर नायक, बैंजो में संजय कुमार ने श्रद्धालुओं को खुब झुमाया।

मौके पर इन्द्रर मल्लाह, के.एन. सिंह, लाखन सिंह, दीपक सिंह, राजू सिंह, गोलू सिंह, अर्जुन निषाद, जोगेन्दर सहानी, बिन्दा प्रसाद, मदन निषाद, रामाधार सहानी, मनोज प्रसाद, बलराज सहानी, जितेन्द्र सहानी, रिंकु निषाद, प्रेमण शर्मा, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, रविन्द्र सहानी, प्रेमचंद प्रसाद, जयप्रकाश सहानी, संजय कुमार गुप्ता, रामध्यान शर्मा, अजय सहानी, सुरज कुमार, विश्वनाथ सहानी, विवेश कुमार, सतेन्द्र ओझा, दिलिप सहानी, अनुज सिंह, सत्यनारायण चौधरी, कृतराम, गोवर्धन राम, नित्यानंद सहानी, मिथिलेश सहानी, अमर सिंह, जुगल सहानी, कमली देवी, शारदा देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, कुसुम देवी, कांति देवी, मुनी देवी, आशा देवी, शिवकुमारी देवी, निभा देवी, लीला देवी, कौशल्या देवी, कालावती देवी, अधिन्ता देवी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User