अराजक तत्वों ने तोडी बाबा साहब की मूर्ति, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में किया केस दर्ज

सरेनी :- रविवार की रात को थाना क्षेत्र के एक गांव में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दिया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में क

Feb 26, 2024 - 13:53
Updated: 2 years ago
0 0
26-feb-murti-todi.jpg

सरेनी :- रविवार की रात को थाना क्षेत्र के एक गांव में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दिया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के निसगर गांव में ग्राम पंचायत की जमीन में वर्ष 2020 में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी। लेकिन वर्ष 2023 में इस मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। ग्रामीणों ने दोबारा मूर्ति की स्थापना कराई, लेकिन बीती रात अराजक तत्वों ने मूर्ति को दोबारा तोड़ डाला। इससे हड़कंप मच गया। गांव के रामस्वरूप पुत्र बुद्ध राम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व कोतवाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। रामस्वरूप समेत आधा दर्जन ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासन द्वारा पुन: संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करवा दी गई है। कोतवाल का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, अराजक तत्वों का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User