अलीगढ़ : देह दान कर्त्तव्य संस्था द्वारा 81 वा नेत्रदान हुआ

देह दान कर्त्तव्य संस्था द्वारा 81 वा नेत्रदान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक डॉ एस के गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। डॉ गौड़ को बरौला बाई पास स्थित सियाराम वृद्धाश्रम से संरक्षक सत्य देव शर्मा का फोन आय़ा कि 65 वर्षीय श्री गोपाल कानेत्रदान होना है। डॉ गौड़ ने जे एन मैडिकल कॉलेज नेत्र विभ

Aug 06, 2024 - 11:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-06-at-5.07.16-PM.jpeg

देह दान कर्त्तव्य संस्था द्वारा 81 वा नेत्रदान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक डॉ एस के गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। डॉ गौड़ को बरौला बाई पास स्थित सियाराम वृद्धाश्रम से संरक्षक सत्य देव शर्मा का फोन आय़ा कि 65 वर्षीय श्री गोपाल कानेत्रदान होना है। डॉ गौड़ ने जे एन मैडिकल कॉलेज नेत्र विभाग के रजत सक्सैना को सूचित किया। उन्होंने अविलम्ब टीम ले जा कर मानवीय कार्य को अंजाम दिया। डॉ गौड़ ने उपस्थित पारिवारिक व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस से बड़ा और कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। क्योंकि लोगों के जीवन को रंगीन कर मरणोपरांत भी जीवित रहने का निर्बाध कार्य किया है।

जल्दी-जल्दी नेत्र/देह दान होना इंगित करता है कि लोग जागरूक हो रहे हैं। सचिव डॉ जयंत शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को इस मानवीय कदम हेतु संकल्पित होना चाहिए। जिससे कि दुनियाँ से जाते जाते यादगार बन जाएँ। अजय राणा, प्रोफेसर ए के अमिताव, प्रोफेसर जिया सिद्दीकी, डॉ मुहम्मद शाकिब, डॉ महबूब, डॉ अमन कुमार, डॉ तेजल श्रीवास्तव, मुहम्मद साबिर, अतुल, विशाल, शिवानी आदि सहयोगी बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User