अवैध रूप से सट्टे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध इंदौर पुलिस जोन-2 की बड़ी कार्यवाही

सर्च वारंट जारी कर सट्टे के कारोबार में लिप्त आरोपी का घर खंगालाआरोपियों के कब्जे से 1177500 रुपए नगदी सहित 8 मोबाइल, सट्टा पर्ची लिखने के 9 बंडल रोल जप्तबाप बेटे मिलकर करते थे सट्टे का व्यापार,लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब मिला इन्दौर शहर में अपराध एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी क

May 23, 2024 - 10:01
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-23-at-3.15.28-PM.jpeg

इन्दौर शहर में अपराध एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 2 अभिनव विश्वकर्मा व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन- 2 अमरेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम को अवैध रूप से सट्टा का कारोबार करने वाली गैंग को लाखों रुपए नगदी के साथ पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई हैं।

क्षेत्र में जुएं सट्टे की अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त परदेसीपुरा नरेंद्र रावत (आईपीएस), थाना प्रभारी परदेशीपुरा पंकज द्विवेदी एवं बल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अशरफी कॉलोनी थाना खजराना में सलीम मंसूरी एवं उसके लड़के आलम मंसूरी के घर पर सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा लालचंदानी व्दारा सर्च वारंट प्राप्त कर दबिश दी गई। मौके पर 6 आरोपी सलीम मंसूरी, आलम मंसूरी, रईस खां, इरफान पटेल, यूसुफ खान, मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कुल 1177500 रुपए नगदी, 8 मोबाइल फोन, 9 बंडल सट्टा रोल पर्ची जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 419 आईपीसी, 3/4 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सराहनीय कार्य को करने में एसीपी परदेशीपुरा नरेंद्र रावत आईपीएस के नेतृत्व में थाना प्रभारी परदेशीपुरा पंकज द्विवेदी, उप निरीक्षक कमल रघुवंशी, मनीषा भिलाला सहायक उपनिरी, रेखा कनसिया प्रधान आरक्षक, रोशन प्रधान आरक्षक, भोला प्रधान आरक्षक, आशीष प्रधान आरक्षक, भूपेंद्र आरक्षक, संतोष तिवारी आरक्षक, अनीश वर्मा आरक्षक, अनूप तिवारी, महिला सैनिक निशा, थाना एमआईजी से प्रधान आरक्षण शिवकुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रवीण, महिला प्रधान आरक्षक चंद, महिला प्रधान आरक्षक निर्मला, आरक्षक अविनाश, आरक्षक रविंद्र एवं कंट्रोल रूम फोटो शाखा से ड्रोन कैमरामैन चंदन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User