आई टी आई बरही में हो रही गड़बड़ी को लेकर विकास सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

युवा साथी झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरही में हो रही अनियमितता से अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड स्थित आई टी आई कॉलेज बेंदगी में प्राचार्य रविन्द्र कुमार द्वारा कई घोर अनियमितता बरती जा रही है। ग्राम

Feb 26, 2025 - 13:12
Updated: 1 year ago
0 0
haza.jpg

युवा साथी झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरही में हो रही अनियमितता से अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड स्थित आई टी आई कॉलेज बेंदगी में प्राचार्य रविन्द्र कुमार द्वारा कई घोर अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्राचार्य द्वारा कॉलेज के संचालन कार्यों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर भारी- भरकम पैसों की लूट और गबन किया जा रहा है।

साथ ही पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्राचार्य रविन्द्र कुमार द्वारा अपने निजी कार्यों एवं हितों के लिए सरकारी परिसर का उपयोग किया जा रहा है। सरकार से प्राप्त राशि को कॉलेज स्टाफ के खाते में भेजकर उन्हें ही मजदूर दिखाकर लगातार राशि की निकासी की जा रही है।

ग्रामीणों से कोई समन्वय बनाकर नहीं चलना और उन्हें मारने-पीटने की बात एवं अपने पवार का धौंस दिखाकर धमकी देना। सुरक्षा प्रहरी के उपस्थिति को बिना किसी कारण काट कर और उनसे अपना व्यक्तिगत कार्य करवाना। उनके मानदेय राशि को कम कर उनका शोषण करना।

साथ ही विद्यार्थियों के लिए आने वाले राशि को गलत तरीके से निकासी कर अपने व्यक्तिगत कार्यों में उपयोग करना।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरही में हो रहे अनियमितता की जांच करें तथा संलिप्त दोषी पदाधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User