आईटीआई परिसर में तीन दिवसीय विराट किसान मेले का किया गया आयोजन

रायबरेली में शासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए और उनको जागरूक भी किया गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 8 जनवरी 2025 दिन बुधवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के शिवाजी न

Jan 08, 2025 - 15:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-08-at-7.32.04-PM.jpeg

रायबरेली में शासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए और उनको जागरूक भी किया गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 8 जनवरी 2025 दिन बुधवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित आईटीआई परिसर में कृषि विभाग रायबरेली द्वारा तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें रायबरेली जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्र से किसानों ने पहुंचकर उन्नत खेती के बारे में जानकारी ली और कृषि विभाग द्वारा आए हुए किसानों को मेले के माध्यम से लगाए गए स्टालों से जागरूक करवाया गया। उप कृशि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि कृषि विभाग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिले करवाती है। इसलिए कि किसानों को नई-नई तकनीकी के बारे में जानकारी प्राप्त हो,14 जिले हमारे मध्य मैदानी क्षेत्र में आते हैं। इस पूरे जोन का तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न जनपदों के किस यहां पहुंचे हैं। जिसमें किसानों को जैविक खेती प्राकृतिक खेती समन्वित कृषि प्रणाली आदि के बारे में जानकारी दी गई है, साथ ही कृषि यंत्रीकरण फसल बीमा किसान क्रेडिट कार्ड सहित जो भी किसानों के उपयोगी चीजे हैं। सब यहां बताई जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User