आगलगी में आधा दर्जन घर जलकर राख

कटेया/ गोपालगंज : रविवार की दोपहर अचानक लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगी कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कटेया नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 रानीपुर दलित बस्ती के एक घर में अचानक आग लग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते की तब तक पल भर में आग ने विकराल रू

Feb 25, 2024 - 14:48
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0023.jpg

कटेया/ गोपालगंज : रविवार की दोपहर अचानक लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगी कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कटेया नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 रानीपुर दलित बस्ती के एक घर में अचानक आग लग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते की तब तक पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग एक के बाद एक कर सात लोगों के घरों को अपने आगोश में ले लिया।आग इतना भायावह था कि चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल की गाड़ी एवं पुलिस को दी।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तब तक लोग आग पर काबू पाने के लिए कोशिश कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।तब तक भूकूड मंडल, बद्री मंडल, सुकई मंडल, योगेंद्र मंडल, रमेश मंडल, भोला मंडल, राजू मंडल के पुस व करकट नूमा घर जलकर राख हो गए।आग लगी कि इस घटना में सबसे अधिक भूकुड मंडल की क्षति होने की बात बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User