आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत एसपी के निर्देश पर पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया भ्रमण

रायबरेली : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया हैं। आज दिनांक 16 मार्च 2024 दिन शनिवार को समय करीब 5:00

Mar 16, 2024 - 13:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-6.02.12-PM.jpeg

रायबरेली : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया हैं। आज दिनांक 16 मार्च 2024 दिन शनिवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के गुरुबसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे सहित अन्य संवेदनशील गांवों में बनाए बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने प्रवीर गौतम थाना गुरबक्श गंज पुलिस टीम व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ भ्रमण किया। इस दौरान आम जनमानस से पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User