आरएसएसडीआई द्वारा 22 व 23 मार्च को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन, देश भर के पांच सौ से अधिक डॉक्टर्स लेंगे हिस्सा

डायबिटीज से बचाव को लेकर रांची में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस  आज से, 40 वरिष्ठ चिकित्सक शोध प्रस्तुत करेंगे रिपोर्ट : मोहन कुमारआरएसएसडीआई रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया के रांची चैप्टर अपना 22 और 23 मार्च को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस वार्षिक सम्मेलन में देशभर के पांच सौ से

Mar 22, 2025 - 06:18
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250322-WA0007.jpg

डायबिटीज से बचाव को लेकर रांची में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस  आज से, 40 वरिष्ठ चिकित्सक शोध प्रस्तुत करेंगे

रिपोर्ट : मोहन कुमार


आरएसएसडीआई रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया के रांची चैप्टर अपना 22 और 23 मार्च को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस वार्षिक सम्मेलन में देशभर के पांच सौ से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। इस दौरान 40 वरिष्ठ चिकित्सक अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। आयोजन सचिव डॉ विनय ढंढनिया और डॉ अजय छाबड़ा ने बताया कि इस सम्मेलन के जरिए झारखंड के चिकित्सकों को नवीनतम जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज पिछले 15 साल से तेजी से फैल रही है। विदेशों में यह बीमारी 45 साल के ऊपर के लोगों में पाया जाता है, पर भारत में यह बीमारी कम उम्र में हो रही है। अब बच्चों में भी डायबिटीज का खतरा बढ़ता जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह बीमारी तेजी से फैल रहा है। आरएसएसडीआई इस बीमारी को लेकर शोध कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस तरह से लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत किया जाए और ज्यादा से ज्यादा बचाव किया जाए। इस कॉन्फ्रेन्स में डायबिटीज़ के उपचार, सही भोजन एवं तालमेल के बारे में विशेष जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User