इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, फिर प्रेमी प्रेमिका में हुई बहस! प्रेमी ने शारदा नहर में लगाई छलांग

रायबरेली : भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित शारदा नहर में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में हुई तकरार के बाद प्रेमी ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बा

Jul 06, 2025 - 14:51
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-06-at-8.52.42-AM.jpeg

रायबरेली : भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित शारदा नहर में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में हुई तकरार के बाद प्रेमी ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवक के शव के बरामदगी करने का प्रयास शुरू कर दिया है ।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां शनिवार को अंकित पुत्र कल्लू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सभा कटिहार का रहने वाला है। जिसमे आज सुबह तकरीबन 9:30 बजे मृतक अंकित किसी विवाहित महिला के साथ शारदा नहर के पुल तक आया हुआ था। ईस दौरान आपसी विवाद के बाद अंकित ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। हालांकि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बताया जा रहा है कि अंकित के घर कल एक महिला आई हुई थी, जिसके साथ मृतक अंकित का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस अभी अंकित के शव को बरामद करने में लगी हुई है। इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष भदोखर दयानंद तिवारी ने बताया है की घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर गोताखोरों के माध्यम से अंकित के शव को तलाशा जा रहा है, शव बरामद की के बाद अग्रिम कार्यवाही परिजनों के तहरीर के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User