इनर व्हील क्लब ने सदस्यों ने पौध रोपण किया

प्रकृति को ऑक्सीजन देने वाले पौधे अध्यक्ष ने लगवाए 14 सितंबर को हमारे क्लब ने राही रोड ईट भट्ठे की बाग में पौध रोपण तथा राधा अष्टमी सप्ताह के पावन पर्व का आयोजन में। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई। जिसमें 50 पौधे लगाए गये। जिसमे आम जामुन पीपल बरगद अशोक गुलर अवला बेल आदि के पौधे थे। तत्पश्चात

Sep 15, 2024 - 05:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-14-at-11.36.03-PM.jpeg

14 सितंबर को हमारे क्लब ने राही रोड ईट भट्ठे की बाग में पौध रोपण तथा राधा अष्टमी सप्ताह के पावन पर्व का आयोजन में। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई। जिसमें 50 पौधे लगाए गये। जिसमे आम जामुन पीपल बरगद अशोक गुलर अवला बेल आदि के पौधे थे। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने राधा अष्टमी के पावन पर्व को मनाया, जिसमें हमारे सदस्यों ने राधा और कृष्ण को पुष्प अर्पित कर झूला झुलाया। तत्पश्चात हम लोगों ने ट्रैक्टर की सवारी भी की इससे बड़ा आनंद आया ।फिर उपाध्यक्षा वैशाली चन्द्रा द्वारा तम्बोला खिलाया जिसका थीम भी राधा अष्टमी पर था । इनरवियर क्लब की अध्यक्ष दीप्ति सुकन्या ने बताया कि सभी सदस्यों ने मिलकर 50 पौधे लगाए गए। जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पौधा पीपल बरगद व बेल अशोक आवला पौधे लगाए गए, फिर उपासना द्वारा रोमांचक खेल का आयोजन हुआ। जिसमें अनामिका गुप्ता को प्रथम तथा निधि मेहरोत्रा को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अन्त में नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का सबसे ज्यादा रोमांचक झूला था, जो कि मीनू भाभी ने लगवाया था । सभी लोगों ने आनंद उठाया हमारी पी डी सी ज्ञान लता जी, अध्यक्षा दीप्ति सिकरिया तथा आशा सिंह ने गाना गाते हुए झूले का आनन्द उठाया । इस कार्यक्रम की प्रोग्राम अर्गनाइजर वैशाली चन्द्रा और मीनू अग्रवाल तथा कोऑर्डिनेटर उपासना जैन थी। कार्यक्रम स्थल पर सजावट जो मनमोहक थी उसके लिए उपासना जैन को धन्यवाद । कार्यक्रम में शामिल थीं अध्यक्षा दीप्ति सिकरिया, सचिव विनीता राजपाल, पीडीसी ज्ञान लता गुप्ता, संध्या भार्गव, बबिता दीक्षित, रजनी, स्वाती इत्यादि मौजुद राही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User