ईद के त्योहार को लेकर बेरमो कोयलांचल के सभी बाजार गुलजार

ईद-उल-फितर को लेकर फुसरो बाजार गुलजार है। 30 वां चांद का दीदार होने पर 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। यहां एक और लोग ईद को यादगार मनाने के लिए खरीदारी में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर रोजगार रमजान रुकशती पर गमजदा भी है।मुकद्दस महीने रमजान में औरत, मर्द बड़े-बुजुर्ग सभी अपने घरों से लेकर मस्जिद

Apr 10, 2024 - 13:22
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240410-WA0037.jpg

ईद-उल-फितर को लेकर फुसरो बाजार गुलजार है। 30 वां चांद का दीदार होने पर 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। यहां एक और लोग ईद को यादगार मनाने के लिए खरीदारी में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर रोजगार रमजान रुकशती पर गमजदा भी है।मुकद्दस महीने रमजान में औरत, मर्द बड़े-बुजुर्ग सभी अपने घरों से लेकर मस्जिदों में इबादत में मशहूर थे। रमजान को लेकर शहर के चौक- चौराहों पर सजी सेवईयों की दुकानें लोगो को अपनी ओर खींच रही हैं। बाजारों में दुकानों पर सेवई खरीदने वाले दिल खोलकर खरीदारी कर रहें है। सुबह से लेकर देर शाम तक शहरी व ग्रामीण बाजारों में भीड़ जुट रही है। फुटपाथ से लेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न सामान की दुकानें सजी है। जूते-चप्पल, रंग बिरंगी ओढ़नी, नकाब आदि की दुकानों पर खरीदारों को।लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खरीदारों से फुसरो बाजार गुलजार हो रहा है। बाजारों में कपड़े से लेकर जूते-चप्पल आदि की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ लग रही है। लोग अपनी अपने-अपने पसंद के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, इत्र आदि की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार पर किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User