उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हल्का लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप

रायबरेली : महाराजगंज तहसील क्षेत्र निवासी सुंदरलाल पुत्र बाबा दीन ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हल्का लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप। आपको बताते चलें पीड़ित सुंदरलाल ने बताया कि विपक्षी रामखेलावन पुत्र रामआसरे निवासी खैरा पोस्ट जारेला थाना महराजगंज व हल्का लेखपाल ने मिलकर हमारी जमीन पर कब्जा

Jun 06, 2024 - 15:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-06-at-8.11.13-PM.jpeg

रायबरेली : महाराजगंज तहसील क्षेत्र निवासी सुंदरलाल पुत्र बाबा दीन ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हल्का लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप। आपको बताते चलें पीड़ित सुंदरलाल ने बताया कि विपक्षी रामखेलावन पुत्र रामआसरे निवासी खैरा पोस्ट जारेला थाना महराजगंज व हल्का लेखपाल ने मिलकर हमारी जमीन पर कब्जा दिला रहे हैं। पीड़ित सुंदर लाल ने बताया गाटा संख्या 70/0.878 हेक्टर कागजात पर हमारे नाम दर्ज है। वही विपक्षी रामखेलावन हल्का लेखपाल से मिलकर प्रार्थी को बिना नोटिस दिए प्रार्थी की खेत की पैमाइश करके पीड़ित की भूमि को विपक्षी को दिलाना चाहते हैं। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो तहसील पहुंचकर हल्का लेखपाल से पूछा तो हल्का लेखपाल ने कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो अभी पीटे जाओगे। हल्का लेखपाल प्रार्थी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भगा दिया और कहा कि आपकी उक्त भूमि पर विपक्षी का कब्जा करवा देंगे जो करना हो कर लो। प्रार्थी सुंदरलाल ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए पूरी बात बताई और न्याय की गुहार लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User