उपायुक्त ने सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा की, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

गिरिडीह : आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में लैंप्सो की संख्या, गत माह तक निबंधित समितियों की संख्या, गोदाम निर्

May 14, 2025 - 14:53
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-14-at-8.14.45-PM-scaled.jpeg

गिरिडीह : आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में लैंप्सो की संख्या, गत माह तक निबंधित समितियों की संख्या, गोदाम निर्माण हेतु जमीन उपलब्धता से संबंधित, अंकेक्षण, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सौर ऊर्जा / विद्युत ऊर्जा चालित कोल्ड रूम निर्माण, धान बीज उठाव, उर्वरक उठाव की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा सहकारिता विभाग अंतर्गत पैक्स गोदाम भवन निर्माण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन यूनिट्स का निर्माण कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करायें तथा जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे योजनाबद्ध रूप से संचालित करें। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User