एन एस एस स्वयं सेवकों, के बी कॉलेज बेरमो ने गोद गांव बोरिया में चलाया एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य देखभाल अभियान

रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला विश्व एड्स दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार की अगुवाई में गोद गांव बोरिया में एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य देखभाल अभियान चलाकर ग्रामीणों को सचेत किया। कार्यक्रम पदा

Nov 30, 2024 - 12:36
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-30-at-2.33.08-PM.jpeg

रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला

विश्व एड्स दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार की अगुवाई में गोद गांव बोरिया में एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य देखभाल अभियान चलाकर ग्रामीणों को सचेत किया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन जैसे नारों के जरिए लोगों को एड्स जैसे गंभीर रोग के प्रति जागरूक किया। एड्स के प्रति जागरूकता फैला कर समाज में फैलने से इसे रोका जा सकता है। एड्स एक जानलेवा बीमारी है जो एच आई भी संक्रमण के बाद होती है। संक्रमण के बाद व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है।

इनके संक्रमण सुई, सिरिंज या अन्य नशीली दवाओं के इंजेक्शन उपकरणों के इस्तेमाल से, पार्टनर के यौन संक्रमित होने से, असुरक्षित यौन संबंध से, यौन संचारित रोग आदि के कारण होती है। एच आई भी व्यक्ति के प्रतिरक्षा तंत्र की कोशिकाओं को संक्रमित कर नष्ट कर देता है जिससे अन्य बीमारियों से शरीर लड़ नहीं पाता है।

https://youtu.be/-qhuQWd0XTY

स्वयं सेवकों ने पोस्टर स्लोगन भाषण और निबंध के माध्यम से एड्स मुक्त रहने व बचाव का संकेत दिया।

एड्स जागरूकता व स्वास्थ्य देखभाल अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार, पूर्व मुखिया धनश्याम प्रसाद, स्वयं सेवकों में जागृति कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सुमीत कुमार सिंह, मो दिलबर, तनीषा प्रवीण, युवांशी कुमारी, आंचल कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, रिचा प्रजापति आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User