एस एन सिंह का मजदूरों की सेवा में बीता जीवन : प्रकाश

मजदूर नेता सतेंद्र नारायण सिंह की मनी पुण्यतिथि, ढ़ोरी मे दी श्रद्धांजलिसतेंद्र नारायण सिंह के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी : नीतू सिंहमजदूरों के हक व अधिकारों को लेकर वे हमेशा संघर्ष करते थे : टीनू सिंह बेरमो कोयलांचल के जनता मजदूर संघ और ट्रक एसोसिएशन के नेता रहे स्वर्ग

Mar 10, 2024 - 12:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-5.54.35-PM.jpeg

बेरमो कोयलांचल के जनता मजदूर संघ और ट्रक एसोसिएशन के नेता रहे स्वर्गीय सतेंद्र नारायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि रविवार को ढ़ोरी जीएम कॉलोनी स्थित उनके आवास मे मनाई गई। सतेंद्र नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम सतेंद्र नारायण सिंह की धर्मपत्नी, पुत्र मोनू सिंह समेत अन्य मजदूर नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए। पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि स्व सतेंद्र नारायण सिंह के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं, जो समाज के लिए जीता है उसी को लोग हमेशा याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों एवं गरीबों के हित के लिए वे अंतिम दिन तक लड़ाई लड़ते रहे। जिप सदस्य नीतू सिंह ने कहा कि सतेंद्र नारायण सिंह के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह, बीएड़के एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार, ढ़ोरी क्षेत्र अध्यक्ष घीरज पांडेय व सचिव विकास कुमार सिंह, ओम शंकर सिंह और अभय कुमार सिंह ने कहा कि सतेंद्र नारायण सिंह की पहचान मजदूर और ट्रक एसोसिएशन के नेता के रूप में थी। उनका जीवन मजदूरों की सेवा व समाजसेवा में ही बीता। मजदूरों के हक व अधिकारों को लेकर वे हमेशा संघर्ष करते थे। मौके पर जंग बहादुर सिंह, विवेश सिंह, मुन्ना सिह, रोशन सिंह, किशोरी सिंह समेत कई अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User