एसपी के निर्देश पर थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर की बैंकों की सघन चेकिंग

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली में बैंक से संबंधित अपराधों की रोकथाम व साइबर हैकरों की धरपकड़ के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में समस्त थानों पुलिस द्वारा बैंकों की सघन सुरक्षा जांच की गई और कर्मचारियों से अधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें सुरक्षा के उपाय बताए गए। सोमवार को

Jun 03, 2025 - 12:26
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-02-at-11.40.09-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में बैंक से संबंधित अपराधों की रोकथाम व साइबर हैकरों की धरपकड़ के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में समस्त थानों पुलिस द्वारा बैंकों की सघन सुरक्षा जांच की गई और कर्मचारियों से अधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें सुरक्षा के उपाय बताए गए। सोमवार को जनपद की सभी थानो पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों की लगातार सघन सुरक्षा जांच की जा रही है। यह अभियान बैंक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसी भी संभावित खतरे को विफल करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस सुरक्षा जांच के दौरान, पुलिस टीमों ने बैंकों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता का बारीकी से परीक्षण किया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं और उनकी रिकॉर्डिंग गुणवत्ता संतोषजनक है, या नही ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रभावी निगरानी और पहचान हो सके। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन अलार्म सिस्टम का भी परीक्षण किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि संकट की स्थिति में अलार्म तुरंत और सही ढंग से काम करे।जांच अभियान के तहत, एटीएम और बैंक परिसर के आसपास भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस कर्मियों ने इन क्षेत्रों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान, उनकी पहचान सत्यापित की गई और उनके आवागमन का कारण पूछा गया। इस प्रकार की जांच का मुख्य लक्ष्य किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध हरकत को समय रहते पहचानना और उसे रोकना है।

इस अभियान से पुलिस का उद्देश्य बैंक प्रबंधन और ग्राहकों दोनों में सुरक्षा का भाव बढ़ाना है। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि यह नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा ताकि रायबरेली जनपद में बैंक सुरक्षा व्यवस्था हमेशा उच्च स्तर पर बनी रहे। यह पहल अपराधियों को किसी भी प्रकार की वारदात करने से हतोत्साहित करेगी और जनता को एक सुरक्षित बैंकिंग वातावरण प्रदान करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User