ओम कुमार सिंह बनाए गए कोल इंडिया सीपीआरएमएस ट्रस्टी समिति के सदस्य, हर्ष का माहौल

रिपोर्ट : अविनाश कुमार अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत कुमार सिंह द्वारा धनबाद के ओम कुमार सिंह को कोल इंडिया के सीपीआरएमएस ट्रस्टी समिति के सदस्य बनाया गया है। इससे कोल उद्योग में कार्यरत कामगारों में काफी हर्ष का माहौल है। उक्त मौके पर सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह पेंशन सेल

Jun 13, 2025 - 12:25
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-13-at-12.58.47-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत कुमार सिंह द्वारा धनबाद के ओम कुमार सिंह को कोल इंडिया के सीपीआरएमएस ट्रस्टी समिति के सदस्य बनाया गया है। इससे कोल उद्योग में कार्यरत कामगारों में काफी हर्ष का माहौल है। उक्त मौके पर सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह पेंशन सेल अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन एक कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेवारी दी है। इससे कोयला कामगारों में काफी हर्ष व्याप्त है, साथ ही उन्होंने संगठन के सिर्फ नेतृत्व को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। वही सीसीएल के कल्याण समिति सदस्य अनुप कुमार सिंह ने कहा कि ओम कुमार सिंह को सीपीआरएमएस ट्रस्टी समिति सदस्य बनाए जाने पर कोल उद्योग में कार्यरत कामगारों में काफी हर्ष की लहर है। कामगारों में आशा व्यक्त किया है कि सीपीआरएमएस ट्रस्टी की काफी सुधार होगा। बधाई देने वालों में बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष कुलदीप ने कोल उधोग प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी, अखिल भारतीय खदान मजदूर के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, महामंत्री सुजीत कुमार सिंह को आभार प्रकट करते हुए बधाई दिए है। कहा कि इन सभी के दूरदर्शी सोच के वजह से ओम कुमार सिंह को यह जिम्मेवारी दी गयी है। उक्त मौके पर सुबीर मुखर्जी, प्रतोष कुमार रॉय, सोमनाथ मिश्रा, अरबिंद ठाकुर, गब्बर सिंह, शंकर दास, देनीलाल लाल माँझी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User