कटैली गांव में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली :- संदिग्ध परिस्थितियों में भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रघुनाथपुर कटैली गांव मे युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया घटना गुरुवार की शाम लगभग तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां के रहने वाले देशराज 24 वर्ष

Feb 08, 2024 - 09:45
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-08-at-8.10.50-PM.jpeg

रायबरेली :- संदिग्ध परिस्थितियों में भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रघुनाथपुर कटैली गांव मे युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया घटना गुरुवार की शाम लगभग तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां के रहने वाले देशराज 24 वर्ष पुत्र रतिपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर बाग मे चिलवल के पेड़ की डाल से मफलर के फंदे से लटकता मिला । मवेशी के लिए चारा हेतु निकले लोगों ने पेड़ की डाल से लटकता शव देखा, तो उनके होश उड़ गए शव को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। कुछ ही देर में ग्रामीणो का भारी जमावड़ा लग गया। बेटे के शव मिलने की सूचना पर रोती बिलखती मां भी मौके पर पहुंच गई। शव से लिपटकर मां चंद्रकाली रो-रो कर बेसुध हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडे ने बताया कि मां की सूचना पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User